आईपीएल 2024 ऑक्शन के बाद कैसी दिखती है मुंबई इंडियंस

आईपीएल 2024 ऑक्शन (IPL 2024 Auction) : विश्व का सबसे बड़ा क्रिकेट लीग आईपीएल शुरू होने में कुछ ही महीने बाकी है लेकिन तैयारी अभी से ही सभी टीमों ने शुरू कर दिया है। आईपीएल ऑक्शन 2024 ख़त्म हो चुका है और जिस टीम को जिस भी खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल करना था उसे कर चुका है। लेकिन यहाँ हम इस लेख में मुंबई इंडियंस के टीम के बारे में जानेंगे की 2024 के लिए मुंबई ने कैसी टीम चुनी है।

आईपीएल 2024 ऑक्शन में आठ खिलाड़ियों पर लगाया पैसा

1:- भारत में जो वनडे विश्व कप खेला गया उसका फायदा भारतीय खिलाड़ियों को भले ही ना हुआ हो लेकिन विदेशी खिलाड़ियों की किस्मत जरुर खुली है। दक्षिण अफ्रीका के शानदार गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी का प्रदर्शन भी वर्ल्ड कप में अच्छा रहा था और कयास लगाया जा रहा था की उन्हें आईपीएल में अच्छा-खासा पैसा मिलेगा और वैसा ही हुआ। मुंबई ने उन्हें 5 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है।

2:- ऑक्शन में मुंबई ने तेज गेंदबाजी पर ज्यादा ध्यान दिया है। गेराल्ड कोएट्जी के बाद मुंबई ने दिलशान मदुशंका को अपनी टीम में जगह दिया है। मदुशंका का प्रदर्शन भी वर्ल्ड कप में शानदार रहा था और उन्हें इसका फायदा आईपीएल के ऑक्शन में मिला। मुंबई ने उनके लिए 4.6 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। और वो दूसरे तेज गेंदबाज हैं जिन्हे मुंबई ने ख़रीदा है।

3:- इस बार मुंबई ने गेंदबाजों पर ज्यादा दांव लगाया है,तभी तो एक और तेज गेंदबाज नुवान तुषारा पर दांव लगाकर उन्हें 4.80 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। मुंबई को पिछले सीजन की हार याद है जब उसे गेंदबाजों की कमी खली थी। और टीम इस बार उसी की ऑक्शन में भरपाई करती दिखी है।

4:- अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान और शानदार ऑलराउंडर मोहम्मद नबी को भी मुंबई इंडियंस में शामिल कर लिया गया है। नबी वो खिलाड़ी हैं जो किसी भी मैच को अपने बल्लेबाजी और गेंदबाजी के दम पर मोड़ सकते हैं। मुंबई इंडियंस ने उन्हें 1.50 करोड़ रुपये खर्च करके अपनी टीम में जगह दिया है। ये टीम के लिए आईपीएल में बेहतरीन साबित हो सकते हैं।

5:- 20 लाख के कीमत में मुंबई इंडियंस ने चार खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है जिसमे श्रेयस गोपाल, शिवालिक शर्मा,अंशुल कंबोज और नमन धीर जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले मुंबई के रिटेन खिलाड़ी

बल्लेबाज– रोहित शर्मा,ईशान किशन,सूर्यकुमार यादव,तिलक वर्मा,देवाल्ड ब्रेविस,टिम डेविड,नेहल वढेरा और विष्णु विनोद।

गेंदबाज– जसप्रीत बुमराह,जेसन बेहरेनडोर्फ,अर्जुन तेंदुलकर,आकाश मधवाल,पीयूष चावला और कुमार कार्तिकेय

ऑलराउंडर– रोमारियो शेफर्ड और शम्स मुलानी

आईपीएल 2024 ऑक्शन के बाद मुंबई इंडियंस की पूरी टीम

किस खिलाड़ी का क्या रोल है,उसके साथ मुंबई की पूरी टीम

सलामी बल्लेबाज

रोहित शर्मा

मध्य क्रम

सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, देवाल्ड ब्रेविस, टिम डेविड, नेहल वढेरा,

विकेटकीपर

ईशान किशन और विष्णु विनोद

ऑलराउंडर

हार्दिक पांड्या,रोमारियो शेफर्ड,मोहम्मद नबी,शम्स मुलानी,शिवालिक शर्मा,अंशुल कंबोज,नमन धीर

तेज गेंदबाज

जसप्रीत बुमराह,जेसन बेहरेनडोर्फ,अर्जुन तेंदुलकर,आकाश मधवाल,गेराल्ड कोएट्जी,दिलशान मदुशंका,नुवान तुषारा

स्पिनर

पीयूष चावला,कुमार कार्तिकेय,श्रेयस गोपाल

आईपीएल 2024 ऑक्शन (IPL 2024 Auction) पर अंतिम विचार

मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या को सौप दी गई है जिसको लेकर मुंबई के फैंस सोशल मिडिया पर अपना गुस्सा मुंबई के इंस्टाग्राम हैंडल को अनफॉलो करके जाहिर कर रहे हैं। आपको बता दे की ट्रेड के जरिये मुंबई की टीम ने हार्दिक को गुजरात टाइटंस से अपनी टीम में ले लिया था। खबर ये भी आ रही है की हार्दिक पांड्या शुरूआती आईपीएल के मैच चोट के वजह से नहीं खेल पाएंगे।

लेकिन उनके अनुपस्थिति में कप्तानी कौन संभालेगा ये सबसे बड़ा प्रश्न है। अगर पांड्या फिट नहीं हो पाते हैं तो इस टीम को फिर से रोहित शर्मा के पास ही जाना होगा। क्योकि रोहित ने अपने कप्तानी में मुंबई को 05 आईपीएल ट्रॉफी दिलाया है। अगर ऐसी और भी टीमों के बारे में जानना है तो सारी जानकारी आपको Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स के माध्यम से मिल जाएगी।

आईपीएल 2024 ऑक्शन (IPL 2024 Auction) FAQs :

1:- मुंबई इंडियंस के पास कितने ऑलराउंडर हैं ?
मुंबई के पास हार्दिक पांड्या,रोमारियो शेफर्ड,मोहम्मद नबी,शम्स मुलानी,शिवालिक शर्मा,अंशुल कंबोज और नमन धीर के रूप में सात ऑलराउंडर मौजूद है। 
मुंबई ने दक्षिण अफ्रीका के शानदार गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी के लिए सबसे ज्यादा 5 करोड़ रुपये खर्च किये हैं।
Please rate the Article
Rating 0

Your page rank: 😀

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get Your ID !