IPL 2024 retained Players List : लखनऊ सुपर जाएंट्स द्वारा रिटेन खिलाड़ी

IPL 2024 retained Players List : आईपीएल में हमेशा से बड़े-बड़े बदलाव होते रहते हैं। कभी आठ टीमें आईपीएल की हिस्सा हुआ करती थी लेकिन एक समय बाद 10 हुई। और ये समय था 2022 का जब गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स को आईपीएल का हिस्सा बनाया गया। ये दो ऐसी टीमें हैं जिनका प्रदर्शन मात्र दो साल में अन्य टीमों के तुलना में बेहतर रहा है।

के.एल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जाएंट्स भी एक बेहतरीन टीम साबित हुई है। भले ही ये टीम दो साल में ट्रॉफी जीतने में असफल रही हो लेकिन लखनऊ के पास एक से बढ़ कर एक खिलाड़ी। इस साल जब खिलाड़ियों को रिटेन किया जा रहा था तब इस टीम ने भी कई अपने खिलाड़ियों को रिटेन किया। इन सब के बारे में ही इस लेख में चर्चा करने वाले हैं। तो आइये देखते हैं :

IPL 2024 retained Players List | लखनऊ सुपर जाएंट्स के रिटेन खिलाड़ी

1:- जब खिलाड़ियों को रिटेन नहीं किया गया था तब ऐसा कयास लगाया जा रहा था की लखनऊ के कप्तान के.एल राहुल टीम का साथ छोड़ सकते हैं। लेकिन जब रिटेन खिलाड़ियों  की लिस्ट जारी की गई तो उसमे पाया गया की लखनऊ ने अपने कप्तान को रिटेन कर लिया है।

2:- इस टीम ने अपने कप्तान के आलावा दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार क्विंटन डिकॉक और निकोलस पूरन जैसे धाकड़ बल्लेबाज को रिटेन कर लिया। ये तो पहले से उम्मीद लगाया जा रहा था की इन दोनों को रिटेन लखनऊ किसी भी हाल में करेगी।

3:- आलराउंडर में इस टीम के पास काइल मेयर्स और मार्कस स्टोइनिस जैसे शानदार आलराउंडर रहेंगे क्योकि लखनऊ ने इन्हे भी रिटेन किया है। और इन दोनों का प्रदर्शन भी पिछले साल बेहतरीन रहा था।

4:- नवीन उल हक और अमित मिश्रा गेंदबाजी में वो गेंदबाज है जिनके पास अच्छा अनुभव है। इन दोनों को भी लखनऊ ने रिटेन किया है।

5:- इन सभी के आलावा जिसे लखनऊ ने रिटेन किया है उसमे आयुष बदोनी,दीपक हुड्डा,देवदत्त पडीक्कल,रवि बिश्नोई,क्रुणाल पांड्या,युद्धवीर सिंह,प्रेरक मांकड,यश ठाकुर,मार्क वुड,मयंक यादव और मोहसिन खान भी शामिल हैं।

Read More:- IPL 2024 retained Players List : पंजाब किंग्स द्वारा रिटेन खिलाड़ी

IPL 2024 retained Players List | लखनऊ सुपर जाएंट्स द्वारा रिलीज खिलाड़ी

  • अभी तक आपने जाना की लखनऊ सुपर जाएंट्स 2024 के आईपीएल के लिए किन-किन खिलाड़ियों को रिटेन किया है। लेकिन अब आप यहाँ रिलीज हुए खिलाड़ियों के बारे में जानने वाले हैं :
  • बेहतरीन गेंदबाज जयदेव उनादकट,जिसके लिए लखनऊ ने काफी पैसे भी खर्च किये थे। उनको इस बार रिलीज कर दिया गया है।
  • डेनियल सम्स और मनन वोहरा जिनका प्रदर्शन पिछले साल कुछ अच्छा नहीं रहा था। इन्हे भी इस टीम ने रिलीज कर दिया है।
  • इन सभी के आलावा स्वप्निल सिंह,कर्ण शर्मा,अर्पित गुलेरिया,सुर्यांस सेडगे और करुण नायर को भी रिलीज कर दिया गया है।

IPL 2024 retained Players List | अंतिम विचार

IPL 2024 retained Players List में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने किनको रखा है इसके बारे में पूरी जानकारी आपको इस लेख के माध्यम से दी गई है। यहाँ आपको लखनऊ द्वारा रिलीज खिलाड़ियों के बारे में भी बताया गया है। अगर इसके आलावा इस टीम या फिर आईपीएल के बारे में कोई भी जानकारी चाहिए तो आप Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स के माध्यम से कोई भी जानकारी ले सकते हैं।

IPL 2024 retained Players List | FAQs :

1.लखनऊ सुपर जाएंट्स के मुख्य दो बल्लेबाज कौन हैं ?

कप्तान के.एल राहुल और दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक इस टीम के मुख्य दो बल्लेबाज हैं।

टीम का उपकप्तान क्रुणाल पांड्या हैं,जिन्होंने पिछले साल राहुल के चोटिल होने के बाद कप्तानी भी संभाली थी।

41 साल के स्पिनर अमित मिश्रा इस टीम के सबसे अनुभवी और सबसे ज्यादा उम्र वाले खिलाड़ी हैं। 

Please rate the Article
Rating 0

Your page rank: 😀

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get Your ID !