IPL 2023 में शतक बनाने वाले बल्लेबाज कौन-कौन से हैं ? पूरी जानकारी

IPL 2023 में शतक (Century in ipl 2023) : आईपीएल 2023 रिकॉर्ड के लिए जाना जाता है। 2023 में ऐसे कई रिकॉर्ड बने जिसे तोड़ने में समय जरूर लग सकता है। पूरा सीजन ज्यादातर मौको पर बल्लेबाजों के लिए शानदार रहा था। शतकों के मामले में कुछ रिकॉर्ड टूटे तो कुछ बच गए। जहा विराट का एक सीजन में सबसे ज्यादा चार शतक का रिकॉर्ड दर्ज है। लेकिन आईपीएल 2023 में कुछ समय पार लगा की युवा बल्लेबाज शुभमन उनके रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। 

लेकिन विराट के किसी भी रिकॉर्ड को तोड़ पाना किसी भी बल्लेबाज के आसान नहीं रहने वाला। वही गिल के साथ भी हुआ। यहाँ इस लेख में आज हम बात करेंगे उन बल्लेबाजो के बारे में जिन्होंने आईपीएल 2023 में शतक लगाया था।

IPL 2023 में शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की पूरी लिस्ट 

  1. हैरी ब्रूक- सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हैरी ब्रूक के लिए भले ही वो सीजन अच्छा न रहा हो लेकिन आईपीएल 2023 का पहला शतक उन्ही के बल्ले से आया था। हैरी ब्रूक ने केकेआर के खिलाफ खेलते हुए 14 अप्रैल 2023 को 55 गेंदों पर 100* रन ठोक दिए थे। लेकिन उसके बाद उनका प्रदर्शन गिरता चला गया था।
  2. वेंकटेश अय्यर– सीजन का दूसरा शतक केकेआर के वेंकटेश अय्यर के नाम रहा। अय्यर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 16 अप्रैल 2023 को ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शानदार 51 गेंदों पर 104 रन बनाया था। ये मैच मुंबई के होम-ग्राउंड वानखेड़े में खेला जा रहा था।
  3. यशस्वी जायसवाल- तीसरा शतक युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के नाम रहा। इस सीजन में जितना प्रभावित इस बल्लेबाज ने किया उतना कोई दूसरा खिलाड़ी नहीं कर पाया। शुरू में आकर अपनी टीम राजस्थान के लिए रन बनाना इस बल्लेबाज की पहली प्राथमिकता थी। 30 अप्रैल 2023 को मुंबई के खिलाफ खेलते हुए यशस्वी ने मात्र 62 गेंदों पर 124 की शानदार पारी खेली थी।
  4. सूर्यकुमार यादव- मुंबई इंडियंस के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज में से एक सूर्यकुमार यादव टी-20 में अपनी शानदार पारियों के लिए जाने जाते हैं। और वही उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 12 मई 2023 को 49 गेंद पर नाबाद 103 रनों की पारी खेल कर बताया। उन्होंने उस गेंदबाजी के सामने ये रन बनाए थे जिसके सामने बल्लेबाज चल नहीं पा रहे थे।
  5. प्रभसिमरन सिंह- पंजाब किंग्स के युवा बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने भी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 13 मई 2023 को 65 गेंदों पर शानदार 103 रनों की पारी खेली थी। जिसके बाद वो काफी सुर्खियों में भी रहे थे।
  6. शुभमन गिल- गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल ने एक नहीं बल्कि तीन-तीन शतक लगाए। पहला शतक उनका 15 मई 2023 को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आया,दूसरा 21 मई 2023 को आरसीबी के खिलाफ आया और तीसरा 26 मई 2023 को मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों के खिलाफ आया। एक समय तो ऐसा लग रहा था की वो विराट कोहली का एक सीजन में सबसे ज्यादा शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ डालेंगे।
  7. हेनरिक क्लासेन-  सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन ने अपनी बल्लेबाजी से सबको चौकाया था। 2023 के सीजन में हैदराबाद को जब भी जरूरत पड़ी हेनरिक क्लासेन अपनी टीम के लिए हमेसा तैयार रहते थे। 18 मई 2023 को आरसीबी के खिलाफ इस बल्लेबाज ने मात्र 51 गेंदों पर 104 रनों की शानदार पारी खेल कर अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया था।
  8. विराट कोहली- आरसीबी के विराट कोहली के लिए भी ये सीजन शानदार रहा था। उन्होंने इस सीजन दो शानदार शतक लगाए। पहला शतक 18 मई 2023 को हैदराबाद के खिलाफ लगाया। जब उन्होंने 63 गेंदों पर 100 रनों की शानदार पारी खेली थी। वही दूसरा शतक 21 मई 2023 को गुजरात टाइटंस के गेंदबाजी के सामने आया। जिस गेंदबाजी को सीजन का सबसे बेहतरीन गेंदबाजी करार दिया गया था। उस गेंदबाजी की सामने कोहली ने 61 गेंदों पर नाबाद 103 रनों की पारी खेली थी।
  9.  कमरून ग्रीन- ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन हरफनमौला खिलाड़ी कमरून ग्रीन ने भी मुंबई इंडियंस के तरफ से खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों की एक नाही सुनी थी और 21 मई 2023 को बेहतरीन शतक ठोक दिया था। उन्होंने 47 गेंदों पर नाबाद 100 रनों की पारी खेली थी।

IPL 2023 में शतक को लेकर जानकारी

  • शुभमन गिल ऐसे बल्लेबाज रहे जिन्होंने आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा तीन शतक लगाकर ऑरेंज कैप भी अपने नाम कर लिया था।
  • दूसरे स्थान पार शतकों के मामलो में विराट कोहली थे जिन्होंने दो शतक लगाए।
  • आईपीएल सीजन 2023 में सबसे तेज शतक कमरून ग्रीन ने बनाया,उन्होंने मात्र 47 गेंदों पर शतक लगाया था।

IPL 2023 में शतक को लेकर पूरा आंकड़ा

खिलाड़ी

टीम

खिलाफ

रन

गेंद

तारीख

हैरी ब्रूक

सनराइजर्स हैदराबाद

केकेआर

100*

55

14 अप्रैल 2023

वेंकटेश अय्यर

केकेआर

मुंबई इंडियंस

104

51

16 अप्रैल 2023

यशस्वी जायसवाल

आरआर

मुंबई इंडियंस

124

62

30 अप्रैल 2023

सूर्यकुमार यादव

मुंबई इंडियंस

गुजरात टाइटंस

103*

49

12 मई 2023

प्रभसिमरन सिंह

पंजाब किंग्स

दिल्ली कैपिटल्स

103

65

13 मई 2023

शुभमन गिल

गुजरात टाइटंस

हैदराबाद

101

58

15 मई 2023

हेनरिक क्लासेन

हैदराबाद

आरसीबी

104

51

18 मई 2023

विराट कोहली

आरसीबी

हैदराबाद

100

63

18 मई 2023

कमरून ग्रीन

मुंबई इंडियंस

हैदराबाद

100*

47

21 मई 2023

विराट कोहली

आरसीबी

गुजरात

101*

61

21 मई 2023

शुभमन गिल

गुजरात टाइटंस

आरसीबी

104*

52

21 मई 2023

शुभमन गिल

गुजरात टाइटंस

मुंबई

129

60

26 मई 2023


IPL 2023 में शतक को लेकर आखरी विचार

ऊपर आपको उन खिलाड़ियों के आंकड़ों को रखा गया है,जिन्होंने IPL 2023 में शतक (Century in ipl 2023) में शतक लगाए थे। इसके आलावा अगर इस से सम्बंधित या फिर किसी अन्य खेल से सम्बंधित कोई भी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको Yolo247 (योलो247) ब्लॉग्स पढ़ने होंगे।

IPL 2023 में शतक (Century in ipl 2023) FAQs :

आईपीएल इतिहास के एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक विराट कोहली के नाम दर्ज है। उन्होंने 2016 में चार शतक लगाए थे।

आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा शतक शुभमन गिल ने लगाया था। उन्होंने तीन शानदार शतक जड़े थे।

Please rate the Article
Rating 0

Your page rank: 😀

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get Your ID !