IPL में सबसे ज्यादा बार 200 रन बनाने वाली टीम 

IPL में सबसे ज्यादा बार 200 रन (200 runs most times in IPL) : पहली बार 2008 में विश्व का सबसे बड़ा क्रिकेट लीग शुरू हुआ था। जब आईपीएल शुरू हुआ था तब शायद ही किसी ने अंदाजा लगाया हो की ये टूर्नामेंट इतना हिट जाएगा। लेकिन अभी तक आईपीएल के 16 सीजन ख़त्म हो चुके हैं और सभी के सभी हिट हुए हैं। आज हम आईपीएल के ऐसे आंकड़ों के बारे में बात करने वाले है जिस से हमे पता चलेगा की कौन सी वो आईपीएल की टीम है जिसने आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 200 रन बनाए हैं।

IPL में सबसे ज्यादा बार 200 रन बनाने वाली पांच टीमें

1:- चेन्नई सुपर किंग्सवैसे तो आईपीएल में पांच ट्रॉफी जीतने वालो में चेन्नई के साथ-साथ मुंबई इंडियंस का नाम भी शामिल है। लेकिन चेन्नई के बल्लेबाजी का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं की इस टीम ने आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार 200 रन बनाए हैं। आपको बता दे की चेन्नई सुपर किंग्स दो साल आईपीएल से बैन भी हुई थी इसके बाद भी ये रिकॉर्ड इस टीम के नाम है।

सुपर किंग्स ने अभी तक आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा 28 बार 200 के आंकड़े को छुवा है। चेन्नई की बल्लेबाजी ही है की इस टीम ने पांच बार आईपीएल के ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया है।

2:- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर जिस टीम में विराट कोहली,एबी डिविलियर्स,मैक्सवेल और क्रिस गेल जैसे धुरंधर बल्लेबाज शामिल हो उस टीम के नाम ये रिकॉर्ड होना लाजमी है। चेन्नई के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दूसरी ऐसी टीम है जिसने आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार 200 रनों का आंकड़ा छुवा है। आरसीबी ने 2008 से लेकर 2023 तक के अंदर में 24 बार 200 रन या उससे अधिक बनाने में कामयाब साबित हुई है।

3:- मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स के बराबर पांच आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली मुंबई इंडियंस का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। मुंबई एक ऐसी टीम है जो नय खिलाड़ियों पर मेहनत करके उन्हें स्टार बनाने का काम करती है। आरसीबी के बाद मुंबई ऐसी टीम है जिसने आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार 200 या उससे अधिक का आंकड़ा पार किया है।

मुंबई ने 22 बार 200 या उससे अधिक रन बनाए हैं। देखा जाए तो इस टीम की बल्लेबाजी ही इस टीम की जान मानी जाती रही है।

4:- पंजाब किंग्सपंजाब किंग्स को पहले किंग्स-11 पंजाब के नाम से भी जाना जाता था। लेकिन समय के साथ इस टीम का नाम भी बदल दिया गया। भले ही इस टीम ने एक भी आईपीएल ट्रॉफी ना जीती हो। लेकिन कुछ रिकार्ड्स पर इस टीम ने जरुर अपना नाम दर्ज कराया हुआ है। ये आईपीएल इतिहास की चौथी ऐसी टीम है जिसने सबसे ज्यादा बार 200 या उस से भी अधिक रन बनाए हैं। पंजाब किंग्स ने 21 बार इस कारनामे को किया है।

5:- कोलकाता नाइट राइडर्सआईपीएल का दी ख़िताब अपने नाम करने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन भी आईपीएल में शानदार रहा है। इस टीम ने अभी तक आईपीएल के इतिहास में 19 बार 200 के आंकड़े को पार किया है। एक समय ऐसा भी था जब आईपीएल के फाइनल में किंग्स-11 पंजाब को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 200 के आंकड़े को छू कर फाइनल मैच में शिकस्त दिया था।

IPL में सबसे ज्यादा बार 200 रन बनाने को लेकर जानकारी

  1. चेन्नई सुपर किंग्स इस लिस्ट में सबसे ऊपर है,इस दौरान उसका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 246 का रहा है।
  2. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर भले ही इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर काबिज है लेकिन उसके सर्वश्रेष्ठ स्कोर की बात की जाए तो 263 है जो आईपीएल इतिहास का भी सबसे बड़ा स्कोर है।
  3. मुंबई इंडियंस इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर है,उसका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 235 रहा है।

IPL में सबसे ज्यादा बार 200 रन बनाने वाली टीमों के आंकड़े

टीम

200+ स्कोर

सर्वश्रेष्ठ स्कोर

समय

चेन्नई सुपर किंग्स

28

246/5

2008-2023

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

24

263/5

2010-2023

मुंबई इंडियंस

22

235/9

2008-2023

पंजाब किंग्स

21

232/2

2008-2023

कोलकाता नाइट राइडर्स

19

245/6

2008-2023


IPL में सबसे ज्यादा बार 200 रन को लेकर आखरी विचार

अगर आपने इस लेख को पूरा पढ़ लिया है तो ये कहा जा सकता है की आपको IPL में सबसे ज्यादा बार 200 रन (200 runs most times in IPL) किस टीम ने बनाया है। इसकी पूरी जानकारी मिला चुका होगा। ऐसे ही तमाम जानकारी के लिए आप Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स पढ़ सकते हैं। जहा आपको विस्तार से पूरी जानकारी दी जाती है।

IPL में सबसे ज्यादा बार 200 रन (200 runs most times in IPL) FAQs :

1:- आईपीएल का सर्वाधिक स्कोर किस टीम द्वारा बनाया गया है ?

आईपीएल का सर्वाधिक स्कोर 263 है,जिसे आरसीबी ने पुणे वारियर्स के खिलाफ बनाया था।


वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने आईपीएल में पुणे के खिलाफ शानदार 175 रन नाबाद बनाए थे,जो आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर है किसी बल्लेबाज द्वारा।


Please rate the Article
Rating 0

Your page rank: 😀

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get Your ID !