आईपीएल 2024 ऑक्शन में इन युवा भारतीयों का रहा जलवा

आईपीएल 2024 ऑक्शन (IPL 2024 Auction) : इंडियन प्रीमियर लीग किसी और देश के लिए फायदेमंद हो या ना हो लेकिन भारत के लिए हमेसा से फायदेमंद रहा है। क्योकि हर साल कुछ युवा खिलाड़ियों की नीलामी होती है और उन्हें मौका मिलता है अपने प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया में दस्तक देने का। इसी तरह आईपीएल के 17वें सीजन के लिए दुबई में ऑक्शन किया गया जिसमे कुछ युवा भारतीय खिलाड़ियों पार खूब पैसे लुटाए गए।

इस लेख में हम यही बात करने वाले हैं की वो युवा खिलाड़ी कौन-कौन से हैं जिनको लेने के लिए टीमों ने करोड़ो खर्च कर दिए हैं। यहाँ हम सिर्फ चार महत्वपूर्ण खिलाड़ियों के बारे में बात करेंगे जो पहली बार आईपीएल खेलेंगे और इन चारों की बोली इनके प्रदर्शन के दम पर लगी है। तो आइये बिना देर किये इनके बारे में विस्तार से समझने का प्रयास करते हैं और जानते हैं की इनका रिकॉर्ड कैसा रहा है।

आईपीएल 2024 ऑक्शन में इन चार भारतीय युवाओं के नाम करोड़ो रुपए

1:- समीर रिजवी- इस खिलाड़ी का नाम यूपी टी-20 लीग के बाद से ही सबके जुबान पर हैं। और इसका सबसे बड़ा कारण है रिजवी का यूपी टी-20 लीग में बेहतरीन प्रदर्शन। इस युवा खिलाड़ी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए यूपी टी-20 लीग में सबसे ज्यादा रन बनाया और इसी के फलस्वरूप आईपीएल 2024 ऑक्शन में युवा खिलाड़ियों में चेन्नई सुपर किंग्स ने सबसे ज्यादा कीमत दिया है।

रिजवी के लिए महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने 8.40 करोड़ रुपए खर्च किये। इस से अंदाजा लगाया जा सकता है की इस खिलाड़ी का डिमांड आईपीएल ऑक्शन में कितना रहा होगा। इस 20 साल के धाकड़ बल्लेबाज ने यूपी टी-20 लीग में कानपुर सुपरस्टार्स के तरफ से खेलते हुए सबसे ज्यादा छक्का भी लगाए थे और इन्हे सिक्सर किंग के नाम से जाना जाने लगा है। 20 लाख बेस प्राइस वाले इस खिलाड़ी को सीएसके ने  8.40 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है।

2:- कुमार कुशाग्र- देवधर ट्रॉफी में शानदार बल्लेबाजी करने वाले झारखण्ड के विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र के लिए भी आईपीएल के ऑक्शन में कई टीमों ने दिलचस्पी दिखाई लेकिन अंत में दिल्ली कैपिटल्स ने 7.2 करोड़ रुपए की कीमत में कुशाग्र को अपनी टीम में शामिल कर लिया। रिजवी के बाद दूसरे खिलाड़ी रहें कुमार कुशाग्र जिनकी कीमत इतनी ज्यादा रही।

19 वर्षीय इस युवा बल्लेबाज ने देवधर ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट के 5 पारियों में 227 रन बनाए हैं। कुमार कुशाग्र जब 17 के थे तब उन्होंने रणजी ट्रॉफी के प्री-क्वार्टर फाइनल में नागालैंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था। यानी इस खिलाड़ी की बोली आईपीएल में इनके प्रदर्शन के दम पर लगी है। मात्र 20 लाख के बेस प्राइस वाले इस खिलाड़ी के लिए दिल्ली ने 7.2 करोड़ रुपए की मोटी रकम दी है।

3:- शुभम दुबे- शुभम दुबे का प्रदर्शन डोमेस्टिक टी-20 शानदार रहा है। दुबे ऐसे बल्लेबाज है जो तेजतर्रार पारी खेलने के लिए जाने जाते हैं। सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में इस खिलाड़ी का प्रदर्शन शानदार रहा था। उन्होंने इस टूर्नामेंट के 7 पारियों में 187.28 की स्ट्राइक रेट से 221 रन बनाए थे। उसी के फलस्वरूप आईपीएल ऑक्शन में उनकी बोली भी लगी है।

शुभम दुबे का बेस प्राइस 20 लाख रूपये था लेकिन उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 5.80 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। अंदाजा लगाया जा सकता है इस खिलाड़ी को उसके उम्मीद से कितनी ज्यादा रकम मिली है।

4:- रॉबिन मिंज- इस खिलाड़ी का आईपीएल बेस प्राइस 20 लाख रूपये थे लेकिन गुजरात टाइटंस ने इनके लिए 3.60 करोड़ रुपए खर्च करके अपनी टीम में शामिल किया है। रॉबिन मिंज झारखण्ड के अंडर-19 और अंडर-25 टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। रॉबिन फर्स्ट क्लास क्रिकेट भी अभी तक नहीं खेले हैं लेकिन इसके बाद भी उनके लिए गुजरात टाइटंस 3.60 करोड़ रुपए खर्च किये हैं। अब अंदाजा लगाया जा सकता है की वो कितने शानदार खिलाड़ी हैं जिनके लिए गुजरात ने करोड़ो रूपये खर्च कर दिए।

आईपीएल 2024 ऑक्शन (IPL 2024 Auction) :

  • ये चारो वो इमर्जिंग खिलाड़ी जिन्होंने अपने प्रदर्शन के दम पर आईपीएल में जगह बनाई है।
  • आईपीएल भारत के युवा खिलाड़ियों के लिए वो प्लेटफार्म है जो टीम इंडिया में एंट्री लेने का दरवाजा खोलता है।
  • आईपीएल से ही ईशान किशन,सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ियों को टीम इंडिया में जगह मिली है।

आईपीएल 2024 ऑक्शन : खिलाड़ियों का रिकॉर्ड

खिलाड़ियों के रिकॉर्ड को सामने रखने से पहले आपको बता दे कि ये चारो खिलाड़ी आईपीएल और इंटरनेशनल का एक भी मैच नहीं खेले हैं :

खिलाड़ी

मैच

रन

स्ट्राइक रेट

आईपीएल टीम

कीमत

समीर रिजवी

11

295

134.70

चेन्नई सुपर किंग्स

8.40 करोड़ रुपए

कुमार कुशाग्र

11

140

117.64

दिल्ली कैपिटल्स

7.2 करोड़ रुपए

शुभम दुबे

20

485

145.20

राजस्थान रॉयल्स

5.80 करोड़ रुपए

रॉबिन मिंज

36

1346

139.77

गुजरात टाइटंस

3.60 करोड़ रुपए


ये जितने भी मैच का रिकॉर्ड बताया गया है वो सब टी-20 का प्रदर्शन है। अगर आप ऐसी और भी जानकारी लेना चाहते हैं तो Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स आपके लिए लाभदायक होगा।

आईपीएल 2024 ऑक्शन (IPL 2024 Auction) FAQs :

1:- रॉबिन मिंज अंडर-19 और अंडर-25 में किस राज्य के कप्तान थे ?

रॉबिन मिंज ने अंडर-19 और अंडर-25 में झारखण्ड की कप्तानी संभाली थी।

शुभम दुबे को राजस्थान रॉयल्स ने 5.80 करोड़ रुपए में अपनी टीम में जगह दी है।

Please rate the Article
Rating 0

Your page rank: 😀

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get Your ID !