टी20 विश्व कप भारत बनाम इंग्लैंड का कैसा है रिकॉर्ड

टी20 विश्व कप भारत बनाम इंग्लैंड (T20 World Cup India vs England) : एक तरफ टी-20 वर्ल्ड कप की पहली विजेता टीम यानी भारत तो दूसरी तरफ सबसे ज्यादा बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली इंग्लैंड। दोनों ही टी-20 की शानदार टीम मानी जाती है। जब 2007 में पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन हुआ था तब भारत ने पकिस्तान को हरा कर उस ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया था।

ये जीत भारत के लिए क्रिकेट का उदय था क्योकि उसी साल वनडे में भारत वनडे वर्ल्ड कप के लीग मैच से बाहर हुआ था। लेकिन उस हार को भुलाते हुए टी-20 की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी को दी गई और धोनी ने जो नई टीम को लेकर दक्षिण अफ्रीका में किया वो इतिहास बन गया। भारत ने पहले ही टी-20 वर्ल्ड कप में अपना परचम लहराया।

आज हम इस लेख में टी-20 मैचों के बारे में ही जिक्र करेंगे और समझेंगे की वर्ल्ड कप में कब-कब इंग्लैंड और भारत आमने-सामने हुए हैं और किसका कितना पलड़ा भारी है। इन सब के आलावा भी उन बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बारे में भी बात होगी जिन्होंने एक दूसरे के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है।

टी20 विश्व कप भारत बनाम इंग्लैंड हेड टू हेड रिकॉर्ड

1:- भारत और इंग्लैंड पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप में टकराए थे तब ना जाने कितने रिकॉर्ड बने थे। जिसमे से सर्वश्रेष्ठ रहा था युवराज सिंह के छह छक्के। युवराज ने 2007 के वर्ल्ड कप में ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के लगाकर इतिहास बना दिया था। वही आपको बता दे की दोनों टीमों के बीच टी-20 वर्ल्ड कप में चार मुकाबले खेले गए हैं।

2:- पहली बार 2007 में ही दोनों टीम आमने-सामने हुई थी जब भारत ने इंग्लैंड को 18 रनों से शिकस्त दिया था।

3:- 2009 के टी-20 वर्ल्ड कप में फिर दोनों का आमना-सामना हुआ लेकिन इस बार इंग्लैंड ने पिछली हार का बदला लेते हुए भारत को एक रोमांचक मुकाबले में 3 रनों से हरा दिया था।

4:- 2012 के टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने इंग्लैंड को एकतरफा 90 रनों से हरा कर एक बड़ी जीत दर्ज की।

5:- 2012 के बाद दोनों का आमना सामना होने में 10 साल लग गए और जब 2022 में भिड़े तो इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से धो डाला।

टी20 विश्व कप भारत बनाम इंग्लैंड

मैच

इंग्लैंड जीता

भारत जीता

टाई

रिजल्ट नहीं

4

2

2

0

0


इंग्लैंड के बल्लेबाज भारत के सामने टी-20 वर्ल्ड कप में

खिलाड़ी

मैच

रन

शतक

अर्धशतक

सर्वश्रेष्ठ स्कोर

जोस बटलर

2

91

0

1

61

एलेक्स हेल्स

2

86

0

1

86*

केविन पीटरसन

2

85

0

0

46

विक्रम सोलंकी

1

43

0

0

43

रवि बोपारा

1

37

0

0

37


भारत के बल्लेबाज इंग्लैंड के सामने टी-20 वर्ल्ड कप में

खिलाड़ी

मैच

रन

शतक

अर्धशतक

सर्वश्रेष्ठ स्कोर

गौतम गंभीर

3

129

0

1

58

रोहित शर्मा

4

91

0

1

55*

विराट कोहली

2

90

0

1

50

युवराज सिंह

3

75

0

1

58

वीरेन्द्र सहवाग

1

68

0

1

68


इंग्लैंड के गेंदबाज भारत के सामने टी-20 वर्ल्ड कप में

खिलाड़ी

मैच

विकेट

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

क्रिस जॉर्डन

1

3

3/43

ग्रीम स्वान

2

3

2/28

स्टीवन फिन

1

2

2/33

साइडबॉटम

1

2

2/31

क्रिस ट्रेमलेट

1

2

2/45


भारत के गेंदबाज इंग्लैंड के सामने टी-20 वर्ल्ड कप में

खिलाड़ी

मैच

विकेट

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

हरभजन सिंह

3

8

4/12

इरफ़ान पठान

2

5

3/37

आर.पी सिंह

2

3

2/28

पियूष चावला

1

2

2/13

रविंद्र जाडेजा

1

2

2/26


टी20 विश्व कप भारत बनाम इंग्लैंड पर आखरी विचार

टी20 विश्व कप भारत बनाम इंग्लैंड (T20 World Cup India vs England) का रिकॉर्ड कैसा रहा इसकी पूरी जानकारी विस्तार से आपको इस लेख में मिल जाएगा। ऐसे और भी रिकॉर्ड को जानने के लिए आप Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स पढ़ सकते हैं। जहा आपको हर एक जानकारी दी गई है साथ ही अन्य कई और खेल के बारे में बताया गया है।

टी20 विश्व कप भारत बनाम इंग्लैंड (T20 World Cup India vs England) FAQs :

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन भारत के गौतम गंभीर के नाम दर्ज है। उन्होंने 3 मैच में 129 रन बनाए हैं।

 

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट भारत के हरभजन सिंह ने 3 मैचों में 8 विकेट लिए हैं।

Please rate the Article
Rating 0

Your page rank: 😀

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get Your ID !