आईपीएल विनर लिस्ट | इन भारतीय कप्तानों के नाम रहा ट्रॉफी

आईपीएल विनर लिस्ट (IPL Winner List) : इंडियन प्रीमियर लीग में बहुत कप्तान बने लेकिन कुछ सफल साबित हुए अपनी टीम के लिए तो कुछ की कप्तानी बिल्कुल ही ख़राब साबित हुई। लेकिन आज हम यहाँ आईपीएल में सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बात करेंगे जिन्होंने आईपीएल में कप्तानी करके अपनी टीम को विजेता बनाया है।

आईपीएल में कई ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपनी कप्तानी में पांच-पांच आईपीएल ट्रॉफी जीतवाई है। तो आइये इन सब के बारे में विस्तार से इस लेख के माध्यम से जानने का प्रयास करते हैं। यहाँ हम हर वो भारत के कप्तान के बारे में बात करेंगे जिन्होंने आईपीएल में अपनी टीम विजेता बनाया है। तो आइये बिना देर किये इसके बारे में जानते हैं।

आईपीएल विनर लिस्ट | भारतीय कप्तान टूर्नामेंट में

1:- महेंद्र सिंह धोनी- इस खिलाड़ी के बारे में कौन नहीं जानता है। जिसने भारत को हर आईसीसी ट्रॉफी दिलाई है। धोनी अपने तेज दिमाग के लिए जाने जाते हैं  और शायद ही उनके जैसा दूसरा कप्तान मिले। आईपीएल में भी धोनी के कप्तानी का रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने 2008 से ही आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी की है और 2024 में भी वो अपनी टीम चेन्नई के कप्तान होंगे।

कई टीमों के बहुत से कप्तान आए और चले गए लेकिन महेंद्र सिंह धोनी शुरू से ही चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान बने हुए हैं। और ऐसा सिर्फ उनके नाम से संभव नहीं हुआ है बल्कि उनका प्रदर्शन वैसा रहा है। धोनी ने अपने कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को पांच आईपीएल ट्रॉफी जीतवाई है। पहली बार धोनी के कप्तानी में चेन्नई ने 2010 में आईपीएल ट्रॉफी जीती थी।

उसके बाद से धोनी का सितारा सातवें आसमान पर रहा और फिर अगले ही साल 2011 में आईपीएल ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया। उसके बाद सीधे लम्बे अंतराल के बाद 2018 में ट्रॉफी मिली। 2018 के बाद धोनी के ही कप्तानी में चेन्नई ने 2021 और 2023 में भी कप पर कब्ज़ा जमाया।

2:- गौतम गंभीर- गौतम गंभीर भी एक भारत के तरफ से आईपीएल में सफल कप्तान हैं क्योकि उन्होंने अपने कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स को एक बार नहीं बल्कि दो-दो बार ट्रॉफी दिलाई है। जब गंभीर दिल्ली के कप्तान थे तब कुछ खास नहीं कर पाए थे। लेकिन जैसे ही गंभीर को कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान जैसे ही सौपी गई वैसे ही उन्होंने केकेआर को विजेता बना दिया।

पहली बार गंभीर के कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2012 में आईपीएल ट्रॉफी जीती। जिसके बाद 2013 में उनका प्रदर्शन औसत रहा और वो बुरी तरह से हार गए लेकिन फिर अगले साल यानी 2014 में एक बार फिर गंभीर के कप्तानी का लोहा सबने माना क्योकि उन्होंने दूसरी बार अपने कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स को विजेता बनाया। उस समय गौतम गंभीर भारत के दूसरे खिलाड़ी थे जिन्होंने अपने कप्तानी में अपनी टीम को आईपीएल जीताया था।

3:- रोहित शर्मा- मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा को तब सौपी गई थी जब विश्व के सर्वश्रेष्ठ कप्तान रिकी पोंटिंग फेल हो रहे थे। जब कमान रोहित को दिया गया तब से मुंबई इंडियंस ने आईपीएल की ट्रॉफी उठाना सिख लिया। शर्मा के ही कप्तानी में मुंबई इंडियंस पहली बार 2013 में विजेता बना। इसके बाद सबने जाना की रोहित भी एक अच्छे कप्तान हैं।

दूसरी बार 2015 में एक बार फिर रोहित ने इतिहास दोहराया और मुंबई इंडियंस को आईपीएल की ट्रॉफी दिलाई। रोहित शर्मा के कप्तानी का लोहा ददुनिया मानने लगे थी क्योकि पोंटिंग के बाद रोहित को कप्तान बनाया गया था और वो सफल साबित हुए। 2017,2019 और 2020 के आईपीएल सीजन में रोहित शर्मा के ही कप्तानी में मुंबई ने आईपीएल जीता। शर्मा अपनी कप्तानी में मुंबई को पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी दिला चुके हैं।

4:- हार्दिक पांड्या- आईपीएल के इतिहास में हार्दिक पांड्या चौथे भारत के खिलाड़ी है जिनके कप्तानी ने अपनी टीम को आईपीएल ट्रॉफी दिलाई है। साल 2022 में गुजरात टाइटंस की टीम पहली बार आईपीएल खेलने उत्तरी थी और पांड्या ने अपनी कप्तानी से सबको चौकाते हुए पहले ही सीजन में अपनी टीम गुजरात टाइटंस को विजेता बना दिया। लेकिन हार्दिक अब मुंबई इंडियंस के कप्तान बना दिए गए हैं।

आईपीएल विनर लिस्ट

साल

कप्तान

विजेता

2010

महेंद्र सिंह धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स

2011

महेंद्र सिंह धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स

2012

गौतम गंभीर

कोलकाता नाइट राइडर्स

2013

रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस

2014

गौतम गंभीर

कोलकाता नाइट राइडर्स

2015

रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस

2017

रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस

2018

महेंद्र सिंह धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स

2019

रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस

2020

रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस

2021

महेंद्र सिंह धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स

2022

हार्दिक पांड्या

गुजरात टाइटंस

2023

महेंद्र सिंह धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स


आईपीएल विनर लिस्ट को लेकर अंतिम विचार

संभवतः आपको आईपीएल विनर लिस्ट (IPL Winner List) में कौन-कौन से भारतीय कप्तान शामिल है उनके बारे में जानकारी मिल चुकी होगी। यहाँ सिर्फ उन भारत के खिलाड़ियों के बारे में बताया गया है जिनके कप्तानी में उनकी आईपीएल टीमों ने ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया है। अगर इसके आलावा भी कोई जानकारी लेना चाहते हैं तो आप Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स के तरफ रुख कर सकते हैं।

आईपीएल विनर लिस्ट (IPL Winner List) FAQs 

विराट कोहली के कप्तानी में आरसीबी ने कितने मैच जीते हैं ?

विराट के कप्तानी में आरसीबी ने 143 मैच खेले हैं जिसमे से 66 में जीत मिली है और 70 में हार झेलना पड़ा है।

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सबसे ज्यादा 226 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं।

Please rate the Article
Rating 0

Your page rank: 😀

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get Your ID !