2023 आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजो की पूरी सूचि

2023 आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज (Top 5 batsmen who scored the most runs in 2023 IPL) : विश्व का सबसे बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट लीग आईपीएल हर साल खेला जाता है। और हर साल कई ऐसे खिलाड़ियों को देकर जाता है जो आगे चल कर विश्व क्रिकेट में अपना नाम बनाते हैं। आईपीएल की टीम कई नय नवेले खिलाड़ियों को मौका देती है और वो उनके विश्वास पर खरा उतरते हैं।

आज हम इस लेख के माध्यम से बात करेंगे उन पांच बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने आईपीएल सीजन 2023 में अपने बल्ले से धमाल मचाया हुआ था। उन बल्लेबाजो में भी एक सितारा निकल कार आया जिसने अपने बल्लेबाजी से सबको अपना दीवाना बना लिया था। तो आइये बिना किसी देरी के उन पांच बल्लेबाजो के बारे में विस्तार से जानते हैं जिन्होंने आईपीएल 2023 में शानदार बल्लेबाजी कर के दिखाया था।

2023 आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

1:- शुभमन गिल- भारत का भविष्य जिसे प्रिंस भी कहा जाता है,आने वाले समय में ये खिलाड़ी अपने बल्ले से कमाल करने वाला है। बायत कर रहे हैं आईपीएल में गुजरात टाइटंस के तरफ से खेलने वाले शुभमन गिल के बारे में। जिन्हे उनके प्रदर्शन के बदौलत हार्दिक पांड्या के जाने के बाद कप्तानी भी सौपी गई है। इस बल्लेबाज ने आईपीएल सीजन 2023 में एक से बढ़कर एक धुरंधर बल्लेबाजों को चौकते हुए ऑरेंज कैप अपने नाम कर लिया था।

गिल की बल्लेबाजी में इतनी धार थी की उन्होंने देखते ही देखते एक ही सीजन में तीन शानदार शतक भी ठोक दिया था। उन्होंने 2023 के आईपीएल में 17 मैच खेले जिसमे 890 रन बनाए।

2:- फाफ डू प्लेसी- आरसीबी के कप्तान और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज फाफ डू प्लेसी आईपीएल के हर सीजन में लगातार रन बना रहे हैं। उन्होंने आईपीएल सीजन 2023 में भी वही किया। डू प्लेसी कई मौको पर अपनी टीम के लिए हनुमान बन के खड़े दिखे थे। कई बार तो वो घायल होने के बाद भी बल्लेबाजी करते दिखे और उनके बल्ले से रन भी आ रहे थे।

फाफ के लिए आईपीएल सीजन 2023 शानदार रहा था और उन्होंने इस दौरान 14 मैच खेलकर 730 रन बनाए। अगर उनकी टीम आगे तक और खेली रहती तो निश्चित तौर पर ऑरेंज कैप के दावेदार होते।

3:- डेवन कॉनवे- न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी ने बहुत कम समय में अपने प्रदर्शन के बदौलत सबको प्रभावित किया है। डेवन कॉनवे चेन्नई सुपर किंग्स के तरफ से ओपनिंग करते हैं और वो सीजन 2023 में लगातार अपनी टीम को अच्छी शुरुआत देने में सफल साबित हुए थे। कई मौको पर उन्होंने अपनी टीम को ख़राब  परिस्थिति से निकाला है। उन्होंने कुल 16 मैच खेले और 672 रन बनाए।

4:- विराट कोहली- विराट कोहली का बल्ला पिछले सीजन में काफी खामोस दिखा था लेकिन उन्होंने सीजन 2023 उसका बदला ले लिया। कोहली का बल्ला खूब गर्जा और कई बार तो वो ऑरेंज कैप के रेस में भी शामिल थे। लेकिन विराट ने अपनी विराट परियों के बदौलत आईपीएल 2023 में खूब सुर्खिया बटोरी। किंग कोहली के नाम दो शानदार शतक भी था जो बताता है की वो किस फॉर्म से गुजर रहे थे।

उन्होंने 2023 के आईपीएल में 14 मैच खेले जिसमे उन्होंने अपने बल्ले से 639 रन बनाए। इस दौरान उनके दो शतक और 6 अर्धशतक भी शामिल रहा था। वो आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी है। जिनसे पार पाना किसी दूसरे खिलाड़ी के लिए कठिन साबित होने वाला है।

5:- यशस्वी जायसवाल- आईपीएल 2023 में जिस नाम पार सबसे ज्यादा चर्चा हुई वो थे राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल। यशस्वी वो खिलाड़ी भी हैं जिन्होंने इसी साल आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक भी लगाया था। उनके बल्लेबाजी का ही कहर था जो आईपीएल के तुरंत बाद उन्हें टीम इंडिया के लिए बुला लिया गया था।

यशस्वी जायसवाल ने शानदार खेल दिखाते हुए कई मौको पर ऑरेंज कैप की रेस में भी दिखे लेकिन उनकी टीम अच्छा ना कर पाई और आगे के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई जिसका नतीजा रहा की उन्हें भी कम मैच खेलने का मौका मिला। उन्होंने खेले गए 14 मैचों में शानदार  625 रन बनाए।

2023 आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज और उनका शतक

  1. इन पांच बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा तीन शतक के साथ शुभमन गिल सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज रहे।
  2. आरसीबी के कप्तान फाफ डू प्लेसी और चेन्नई सुपर किंग्स के धाकड़ बल्लेबाज डेवन कॉनवे के नाम एक भी शतक नहीं रहा।
  3. विराट कोहली ने दो और युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शानदार एक शतक लगाया था।

2023 आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज और उनके आंकड़े

खिलाड़ी

टीम

मैच

रन

स्ट्राइक रेट

सर्वश्रेष्ठ स्कोर

100

50

शुभमन गिल

गुजरात टाइटंस

17

890

157.80

129

3

4

फाफ डू प्लेसी

आरसीबी

14

730

153.68

84

8

डेवन कॉनवे

सीएसके

16

672

139.70

92*

6

विराट कोहली

आरसीबी

14

639

139.82

100

2

6

यशस्वी जायसवाल

आरआर

14

625

163.61

124

1

5



2023 आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज को लेकर अंतिम विचार

संभवतः आपको 2023 आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज (Top 5 batsmen who scored the most runs in 2023 IPL) के बारे में विस्तार से पूरी जानकारी मिल चुकी होगी। अगर ऐसी और भी कोई आईपीएल से सम्बंधित जानकारी लेना चाहते हैं तो Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


2023 आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज (Top 5 batsmen who scored the most runs in 2023 IPL) FAQs :


1:- आईपीएल 2023 में किस बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा शतक लगाया था ?

आईपीएल सीजन 2023 में शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा तीन शतक लगाए थे।

आईपीएल सीजन 2023 में फाफ डू प्लेसी ने सबसे ज्यादा 8 अर्धशतक लगाए थे।


Please rate the Article
Rating 0

Your page rank: 😀

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get Your ID !