टी-20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज

टी-20 सबसे तेज शतक (T-20 fastest century) : टी-20 ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। ज्यादातर इस फॉर्मेट में बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिलता है। कई बार ऐसा देखा गया है की बल्लेबाज बहुत कम गेंद पर ही अर्धशतक और शतक लगाने में कामयाब रहते हैं। टी-20 आज के समय में सबसे ज्यादा देखा जाता है और अभी आईपीएल खत्म होने के तुरंत बाद ही टी-20 वर्ल्ड कप शुरू होने वाला है।

अभी तक किसी भी टीम का टी-20 वर्ल्ड कप का सिलेक्शन नहीं हुआ है लेकिन भारतीय टीम का चयन आईपीएल के प्रदर्शन पर होना तय है। बाकी टीमों का टी-20 सिलेक्शन भी जल्दी होने वाला है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब इतने बड़े टूर्नामेंट में 20 टीमों को हिस्सा बनाया गया है। एक जून से शुरू होने वाला यह टूर्नामेंट पूरा एक महीना चलेगा।

लेकिन आज हम इस लेख के माध्यम से ये जानेंगे की कौन से बल्लेबाज ने टी-20 में सबसे तेज शतक बनाया है। इसके आलावा ये भी बताएँगे की टी-20 के इतिहास में किस खिलाड़ी ने सबसे कम गेंदों में सबसे तेज शतक लगाया है। तो आइये बिना देर किये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

टी-20 सबसे तेज शतक किसके नाम?

1:- अगर अलग-अलग देशो के लीग मैचों को जोड़ कर भी देखा जाए तो आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाया गया है। टी-20 के इतिहास में क्रिस गेल ने सबसे तेज मात्र 30 गेंदों में शतक लगाया था।

2:- ये शतक 2013 में इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान पुणे वारियर्स के खिलाफ आया था। उस समय गेल आरसीबी के तरफ से बल्लेबाजी कर रहे थे।

3:- भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत टी-20 में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने सय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिल्ली के तरफ से खेलते हुए हिमाचल प्रदेश के खिलाफ मात्र 32 गेंदों पर शतक लगाया था।

4:- इन दोनों शतक में से कोई एक शतक ऐसा नहीं है जो किसी देश के तरफ से खेलते हुए आया हो। बल्कि ये देश के लीग मैचों में आया है। लेकिन इसी लेख में हम बताएँगे की अपने देश के तरफ से खेलते हुए किस बल्लेबाज ने सबसे तेज शतक लगाया है।

टी-20 सबसे तेज शतक : अंतराष्ट्रीय क्रिकेट

नामीबिया के जान निकोल लॉफ्टी-ईटन ने नेपाल के खिलाफ सबसे तेज टी-20 शतक लगाया था। उन्होंने मात्र 33 गेंदों पर ये शतक लगाया था।

नेपाल के कुशाल मल्ल इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर आते हैं जिन्होंने मंगोलिया के खिलाफ मात्र 34 गेंदों पर ही शतक ठोक दिया था।

दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज डेविड मिलर का नाम इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 35 गेंदों पर शतक लगाया था।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों पर ही शतक लगाया था।

अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में टी-20 का सबसे तेज शतक

खिलाड़ी

देश

गेंद

खिलाफ

तारीख

जान निकोल लॉफ्टी-ईटन

नामीबिया

33

नेपाल

27/02/2024

कुशाल मल्ल

नेपाल

34

मंगोलिया

27/09/2023

डेविड मिलर

दक्षिण अफ्रीका

35

बांग्लादेश

29/10/2017

रोहित शर्मा

भारत

35

श्रीलंका

22/12/2017

एस विक्रमशेखर

चेक रिपब्लिक

35

तुर्की

30/08/2019

टी-20 सबसे तेज शतक पर आखरी विचार

टी-20 सबसे तेज शतक (T-20 fastest century) किसने लगाया है इसके बारे में पूरी जानकारी इस लेख में दे दी गई है। साथ ही लीग मैचों में किसने सबसे तेज शतक लगाया है इसके बारे में भी इस लेख में जानकारी दी गई है। अगर आप ऐसे और रिकॉर्ड के बारे में जानना चाहते हैं तो Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स के माध्यम से जान सकते हैं। आपको यहाँ हर एक जानकारी बड़े ही आसान भाषा में जानने को मिल जाएगा।

टी-20 सबसे तेज शतक (T-20 fastest century) FAQs :

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

Please rate the Article
Rating 0

Your page rank: 😀

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get Your ID !