दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका टी 20 का पूरा रिकॉर्ड समझिये

दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका (South Africa vs Sri Lanka) : टी-20 में उसी का बोल-बाला रहता है जिस टीम के बल्लेबाज ज्यादा से ज्यादा रन स्कोर बोर्ड पर टांग दे। मात्र 20 ओवर के इस फॉर्मेट में गेंदबाजों पर सबसे ज्यादा दबाव रहता है क्योकि उनके ऊपर एक बड़ी जिम्मेदारी होती है की वो कैसे बल्लेबाजों को रन बनाने से रोके। इस फॉर्मेट में श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका को बेहतरीन टीम माना जाता है।

श्रीलंका ने तो 2014 का टी-20 वर्ल्ड कप भी जीता है जो बांग्लादेश देश में खेला गया था। लेकिन दक्षिण अफ्रीका एक मजबूत टीम होने के बावजूद भी आज तक एक भी वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई। अफ्रीका के पास खिलाड़ी तो एक से बढ़ के एक है लेकिन टीम हमेसा से आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट में असफल साबित हुई है। यही वजह है की एक भी वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका के हाथ नहीं लग पाया है।

वही श्रीलंका की बात करें तो इस टीम ने काफी ज्यादा प्रभावित तो किया है लेकिन कई मौको पर एकदम से फ्लॉप रही है। आज हम इन्ही दो टीमों के टी-20 के इतिहास को जानेंगे और समझेंगे की कौन सी टीम किसपे भारी पड़ी है। साथ ही उन खिलाड़ियों के बारे में भी विस्तार से समझेंगे की कौन से गेंदबाज और बल्लेबाज एक दूसरे के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने में सफ़ल साबित हुए हैं।

दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका टी 20 हेड टू हेड रिकॉर्ड

1:- टी-20 क्रिकेट मैच बहुत पहले से ही शुरू हो चुका था लेकिन श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी-20 मैच 2012 में खेला गया था यानी जब 2007 में वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका में खेला जा रहा था तब भी इन दोनों टीमों का आमना-सामना नहीं हुआ था। अब तक दोनों के बीच कुल 17 टी-20 मैच खेला जा चुका है।

2:- जिसमे से दक्षिण अफ्रीका ने 11 मैच जीत कर अपने पाले में डाले हैं वही श्रीलंका मात्र पांच मैच ही जीत पाया है।

3:- श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक मात्र ऐसा टी-20 मैच रहा है जो टाई रहा है।

4:- कुल मिलाकर देखा जाए तो श्रीलंका की टीम ने भले ही एक टी-20 वर्ल्ड कप जीता है लेकिन दक्षिण अफ्रीका से हुए मुकाबलों में वो काफी पीछे है।

Read More:- नीदरलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका टी 20 का पूरा रिकॉर्ड समझिये

दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका टी 20 रिकॉर्ड

मैच

श्रीलंका जीता

दक्षिण अफ्रीका जीता

टाई

रिजल्ट नहीं

17

5

11

1

0


श्रीलंका के बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीका के सामने टी-20 में

खिलाड़ी

मैच

रन

शतक

अर्धशतक

सर्वश्रेष्ठ स्कोर

दिनेश चांदीमल

11

197

0

1

66*

निरोशन डिकवेला

6

191

0

1

68

कुसल परेरा

8

173

0

1

61

इसुरु उडाना

6

137

0

1

84*

कुमार संगकारा

4

125

0

1

59*


दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज श्रीलंका के सामने टी-20 में

खिलाड़ी

मैच

रन

शतक

अर्धशतक

सर्वश्रेष्ठ स्कोर

रीजा हेंड्रिक्स

9

322

0

3

66

क्विंटन डी कॉक

11

272

0

2

59*

जेपी डुमिनी

9

262

0

2

51*

डेविड मिलर

14

245

0

0

41

फाफ डू प्लेसिस

6

170

0

1

85



श्रीलंका के गेंदबाज दक्षिण अफ्रीका के सामने टी-20 में

खिलाड़ी

मैच

विकेट

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

नुवान कुलशेकरा

7

10

2/10

लक्षण संदाकन

3

8

4/23

लसिथ मलिंगा

7

7

2/11

सेनानायके

4

7

3/14

वानिंदु हसरंगा

4

6

3/20


दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज श्रीलंका के सामने टी-20 में

खिलाड़ी

मैच

विकेट

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

इमरान ताहिर

9

14

3/18

तबरेज़ शम्सी

7

11

3/17

डेल स्टेन

5

8

2/10

वेन पार्नेल

6

7

2/8

एंडाइल फेहलुकवेओ

6

7

4/24


श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका टी 20 पर आखरी विचार

दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका (South Africa vs Sri Lanka) का टी-20 में आमने-सामने का रिकॉर्ड कैसा रहा है इसकी जानकारी आपको इस लेख में विस्तार पूर्वक दिया गया है। साथ ही ये भी बताया गया है की कौन-कौन से खिलाड़ी एक दूसरे के खिलाफ शानदार रहे हैं। अगर ऐसी अन्य टीमों के बारे में भी जानकारी लेना चाहते हैं तो आपको Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स पढ़ने होंगे जहा कई अन्य टीम की भी जानकारी दी गई है।

दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका (South Africa vs Sri Lanka) FAQs :

दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका टी20 में सबसे ज्यादा रन दक्षिण अफ्रीका के रीजा हेंड्रिक्स के नाम दर्ज है। उन्होंने 9 मैच में 322 रन बनाए हैं।

दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका टी20 में सबसे ज्यादा विकेट दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर ने 9 मैच में 14 विकेट लिए हैं।

Please rate the Article
Rating 0

Your page rank: 😀

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get Your ID !