भारत बनाम श्रीलंका टी 20 का पूरा रिकॉर्ड समझिये

भारत बनाम श्रीलंका टी 20 (India vs Sri Lanka T20) : भारत टी-20 की सफल टीमों में से एक माना जाता है। वो भारतीय टीम ही थी जिसने पहले ही टी-20 वर्ल्ड कप में जलवा दिखाते हुए ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया था। भारत ने ये वर्ल्ड कप तब अपने झोली में डाला था जब कहा जाता था की भारतीय टीम विदेशो में जाकर अच्छा नहीं कर सकती है।

2007 टी-20 वर्ल्ड कप की जीत इस लिए भी खास थी क्योकि उसी साल वनडे वर्ल्ड कप खेला गया था जब भारत लीग मैच में बांग्लादेश से ही हार कर बाहर हो गया था। उसके बाद से भारत की खूब किरकिरी हुई थी। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका में टीम इंडिया को वर्ल्ड कप खेलने के लिए भेजा गया जहा भारत ने सबको चौकाते हुए ट्रॉफी जीत ली।

अब हम इसी फॉर्मेट में टीम इंडिया का श्रीलंका के खिलाफ कैसा रिकॉर्ड है इसके बारे में जानने का प्रयास करेंगे और समझेंगे की जब भारत और श्रीलंका आमने-सामने हुए हैं तो पलड़ा किस टीम का सबसे ज्यादा भारी रहा है। हम उन खिलाड़ियों के बारे में भी चर्चा करेंगे जिन्होंने एक दूसरे के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है।

भारत बनाम श्रीलंका टी 20 हेड टू हेड रिकॉर्ड

1:- भारत और श्रीलंका के बीच 2009 से ही टी-20 मैच खेला जा रहा है। और अभी तक दोनों टीमों के बीच कुल 29 मुकाबले खेले जा चुके हैं। जिसमे भारत का श्रीलंका पर शानदार बढ़त है। भारत ने कभी भी लंका को हल्के हाथो में नहीं लिया है।

2:- भारत ने जहा 19 मुकाबलों में श्रीलंका जैसी शानदार टीम को हराया है तो वही श्रीलंका ने भी भारत को 9 मुकाबलों में हराया है।

3:- भारत और श्रीलंका के बीच एक मुकाबला ऐसा भी रहा है जो बिना किसी नतीजे पर ही ख़त्म हुआ है।

4:- कुल मिलाकर देखा जाए तो भारत और श्रीलंका टी-20 की दो बेहतरीन टीम हैं। और दोनों ने ही एक-एक टी-20 वर्ल्ड कप को अपने नाम किया है। लेकिन दोनों के लड़ाई में भारत कही ज्यादा आगे है श्रीलंका से।

भारत बनाम श्रीलंका टी 20 रिकॉर्ड

मैच

भारत जीता

श्रीलंका जीता

टाई

रिजल्ट नहीं

29

19

9

0

1


भारत के बल्लेबाज श्रीलंका के सामने टी-20 में

खिलाड़ी

मैच

रन

शतक

अर्धशतक

सर्वश्रेष्ठ स्कोर

रोहित शर्मा

19

411

1

1

118

शिखर धवन

12

375

0

3

90

विराट कोहली

8

339

0

4

82

केएल राहुल

9

301

0

3

89

श्रेयस अय्यर

9

296

0

3

74*


श्रीलंका के बल्लेबाज भारत के सामने टी-20 में

खिलाड़ी

मैच

रन

शतक

अर्धशतक

सर्वश्रेष्ठ स्कोर

दासुन शनाका

22

430

0

2

74*

कुमार संगकारा

4

235

0

3

78

कुसल मेंडिस

6

226

0

3

57

कुशल परेरा

9

215

0

2

77

चमारा कपूगेदरा

7

189

0

0

47


भारत के गेंदबाज श्रीलंका के सामने टी-20 में

खिलाड़ी

मैच

विकेट

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

युजवेंद्र चहल

13

23

4/23

आर अश्विन

7

14

4/8

कुलदीप यादव

9

12

3/52

हार्दिक पांड्या

12

11

3/29

जसप्रीत बुमराह

12

9

2/17


श्रीलंका के गेंदबाज भारत के सामने टी-20 में

खिलाड़ी

मैच

विकेट

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

दुशमंथा चमीरा

15

16

2/14

दासुन शनाका

22

14

3/16

वानिंदु हसरंगा

10

13

4/9

दिलशान मदुशंका

4

8

3/24

थिसारा परेरा

13

8

3/33


भारत बनाम श्रीलंका टी 20 पर आखरी विचार

भारत बनाम श्रीलंका टी 20 (India vs Sri Lanka T20) का रिकॉर्ड क्रिकेट के सबसे फॉर्मेट में अब तक कैसा रहा है इसकी जानकारी आपको विस्तार पूर्वक इस लेख के माध्यम से बताया गया है। अन्य टीमों के रिकॉर्ड के बारे में जानने की चाहत रखते हैं तो आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बल्कि Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

भारत बनाम श्रीलंका टी 20 (India vs Sri Lanka T20) FAQs :

भारत बनाम श्रीलंका टी20 में सबसे ज्यादा रन श्रीलंका के दासुन शनाका के नाम दर्ज है। उन्होंने 22 मैच में 430 रन बनाए हैं।

भारत बनाम श्रीलंका टी20 में सबसे ज्यादा विकेट भारत के युजवेंद्र चहल ने 13 मैचों में 23 विकेट लिए हैं।

Please rate the Article
Rating 0

Your page rank: 😀

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get Your ID !