आईपीएल 2024 में पंत से लेकर हार्दिक तक,क्या कुछ बदलेगा ?

आईपीएल 2024 (IPL 2024) : आईपीएल हार बार कुछ नया दे जाता है। तो क्रिकेट प्रशंसकों के दिमाग में ये बात चल रही होगी की इस बार नया क्या कुछ होने वाला है। तो इस बार भी आईपीएल में कुछ नया होने जा रहा है। कुछ खिलाड़ियों का ये आखरी आईपीएल होगा तो वही कुछ ऐसे भी खिलाड़ी वापसी करने के लिए तैयार हैं जो क्रिकेट से काफी लम्बे समय से बाहर हैं। इन सब के बारे में विस्तार से इस लेख में हम चर्चा करने वाले हैं। आपको सिर्फ अंत तक इस लेख से बने रहना होगा अगर आप जानना चाहते हैं की आईपीएल सीजन 2024 में क्या कुछ नया देखने को मिलेगा।

आईपीएल 2024 महेंद्र सिंह धोनी का हो सकता है आखरी आईपीएल

1:- टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान और आईपीएल में अपनी टीम को पांच आईपीएल ट्रॉफी दिलाने वाले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का ये आखरी आईपीएल माना जा रहा है।

2:- वैसे तो पिछला साल ही उनका आखरी आईपीएल माना जा रहा था लेकिन जब चेन्नई ने उन्हें आईपीएल ऑक्शन से पहले रिटेन किये तो ये तय मान लिया गया की धोनी 2024 के आईपीएल में दिखने वाले हैं।

3:- महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के एकमात्र ऐसे कप्तान हैं जो शुरू से अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तान बने हुए हैं। माही के कप्तानी में ही चेन्नई ने पांच बार आईपीएल ख़िताब को अपने नाम किया है।

4:- महेंद्र सिंह धोनी की उम्र 42 साल हो चुकी है और पहले की तरह उनका बल्ला भी कुछ खास नहीं चल रहा। उनके स्टारडम को देखा जाए तो उनके फैंस कभी नहीं चाहेंगे की धोनी आईपीएल से सन्यास ले।

5:- लेकिन उनके उम्र और उनके पिछले साल के फॉर्म को देखा जाए तो धोनी का ये आखरी आईपीएल होगा। उनके जाने के बाद चेन्नई के सामने बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह खड़ा होने वाला है की धोनी के जाने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी को संभालेगा।

आईपीएल 2024 में ऋषभ पंत को वापसी लगभग तय

  • टीम इंडिया के धांसू विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत काफी समय से क्रिकेट से दूर हैं,लेकिन इस बार उनकी वापसी तय मानी जा रही है।
  • पंत को कई बार अभ्यास करते भी देखा जा रहा है और वो भी जल्दी में है आईपीएल के जरिये वापसी करने के लिए।
  • कही ना कही ऋषभ के दिमाग में ये बात जरुर चल रही होगी की आईपीएल के तुरंत बाद टी-20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। और आईपीएल एक बेहतरीन मौका होगा टीम इंडिया में वापसी करने का।
  • आपको बता दी की पंत का दिसंबर 2022 में कार एक्सीडेंट हो गया था जिसके बाद से वो क्रिकेट से दूर थे लेकिन अब रिकवरी के बाद से एक बार फिर क्रिकेट के मैदान में वापसी करने के लिए तैयार हैं।

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या के हाथों में

आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले अगर सबसे ज्यादा चर्चा का विषय कुछ रहा है तो वो मुंबई इंडियंस की कप्तानी रही है। असल में हुआ ये है कि रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा कर हार्दिक पांड्या को मुंबई की कमान सौप दी गई है। जिसके बाद से मुंबई इंडियंस के फैंस काफी नाराज भी है। आलम ये हो गया है की रोहित के कप्तानी से हटाने के बाद से सोशल मिडिया पर मुंबई के फैंस कम हो रहे हैं।

हार्दिक पांड्या पिछले दो साल से गुजरात टाइटंस के कप्तान थे और उनके कप्तानी में गुजरात ने 2022 में राजस्थान रॉयल्स को हरा कर आईपीएल ट्रॉफी जीती थी। फिर अगले साल उन्ही के कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने एक बार फिर फाइनल में जगह बनाई लेकिन जीतने में असफल रहे। अब इस बार पांड्या ने गुजरात का साथ छोड़ कर अपनी पुरानी टीम मुंबई का हाथ पकड़ लिया जिसके बाद उन्हें कप्तानी भी सौप दी गई है।

आईपीएल 2024 को लेकर अंतिम विचार

आईपीएल 2024 में ये तीन बड़ी चीज देखने को मिलने वाली है। महेंद्र सिंह धोनी आखरी बार क्रिकेट के मैदान पर दिखेंगे तो वही ऋषभ पंत एक बार फिर वापसी करेंगे। वही मुंबई इंडियंस को नया कप्तान मिल गया है हार्दिक पांड्या के रूप में। अगर ऐसी जानकारी आप और भी जानना चाहते हैं तो आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बल्कि Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स से जुड़े रहना है। जहा हर प्रकार की जानकारी से आपको रूबरू कराया जाएगा।

आईपीएल 2024 (IPL 2024) FAQs :

मुंबई इंडियंस की कमान 2024 आईपीएल सीजन में किस खिलाड़ी के हाथ में दी गई है ?

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल सीजन 2024 के लिए हार्दिक पांड्या को अपना नया कप्तान चुना है।

भारत के पूर्व खिलाड़ी और अपने कप्तानी में दो बार कोलकाता नाइटराइडर्स को आईपीएल ट्रॉफी दिलाने वाले गौतम गंभीर को केकेआर ने अपना मेंटर चुना है।

Please rate the Article
Rating 0

Your page rank: 😀

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get Your ID !