आईपीएल के एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट

सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज (Batsman who hit most sixes) : आईपीएल में बल्लेबाजों ने कई इतिहास रचे हैं जिसे तोड़ पाना नामुमकिन के बराबर ही है। लेकिन अगर कोई बल्लेबाज तेजी से रन बनाता है तो निश्चित तौर पर उसके पारी में सबसे ज्यादा छक्के शामिल होंगे। आज हम उसी पर चर्चा करने वाले हैं की आखिर वो कौन-कौन से बल्लेबाज हैं जिन्होंने आईपीएल के इतिहास के एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।

बल्लेबाज तो एक पारी में सबसे ज्यादा छक्का लगा लेगा। लेकिन अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल है की उस समय गेंदबाजों पर क्या बीतेगी। बीते दिनों हमने उन गेंदबाजों के बारे में भी बताय था जो आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे रहे हैं। लेकिन आज आप इस लेख के माध्यम से जानेंगे की वो कौन-कौन से विस्फोटक बल्लेबाज हैं जिन्होंने एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।

सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज,सिर्फ एक पारी में

1:- आईपीएल के किसी एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल जैसे घातक बल्लेबाज के नाम है। गेल ऐसे बल्लेबाज रहे हैं जो किसी भी गेंदबाज का छक्के से छक्के छुड़ाने का दम रखते थे। और सबसे बड़ी बात की छक्के लगाने वाले ऊपर से पांच बल्लेबाजों की किया जाए तो उसमे पहले,तीसरे और चौथे स्थान पर क्रिस गेल ही काबिज हैं।

2:- पहली बार 23 अप्रैल 2013 को पुणे वारियर्स के खिलाफ खेलते हुए गेल ने जो खेल दिखाया था वो सबको याद होगा। वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने आरसीबी के तरफ से खेलते हुए शानदार 17 छक्के सिर्फ एक पारी में उड़ाए थे। उन्होंने उस समय मात्र 66 गेंदों पर नाबाद 175 रनों की पारी खेली थी।

3:- न्यूजीलैंड के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम का भी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर नाम है। आईपीएल के पहले ही सीजन में 18 अप्रैल 2008 को केकेआर के तरफ से खेलते हुए आरसीबी के खिलाफ इस बल्लेबाज ने एक ही पारी में शानदार 13 छक्के लगाए थे। उस मैच में मैकुलम ने मात्र 73 गेंदों पर नाबाद 158 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी।

4:- तीसरे स्थान पर एक बार फिर वेस्टइंडीज के क्रिस गेल का नाम आता है। जब उन्होंने 17 मई 2012 को दिल्ली के खिलाफ आरसीबी के तरफ से खेलते हुए शानदार 13 छक्के जड़े थे। उस समय इस खिलाड़ी ने मात्र 62 गेंदों पर 128 नाबाद रन बनाए थे। गेल के नाम का तूफान जब भी आया है तब विपक्षी टीम हवा की तरह बहती नजर आई है।

5:- चौथा स्थान एक बार फिर क्रिस गेल के नाम से ही है। अबकी बार सामने थी किंग्स-11 पंजाब की टीम जिसके खिलाफ 6 मई 2015 को एक बार फिर क्रिस गेल का बल्ला चला और ऐसा चला की देखते ही देखते उन्होंने 12 छक्के लगा दिए। उस दौरान उन्होंने 57 गेंदों पर 117 शानदार रन बनाए थे। इस लिस्ट में गेल एकमात्र ऐसे बल्लेबाज है जिनका नाम टॉप-5 में तीन बार दर्ज किया गया है। और उसका सबसे बड़ा कारण है आईपीएल में उनका प्रदर्शन।

6:- दक्षिण अफ्रीका के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज एबी डिविलियर्स भी अपने तूफानी परियों के लिए जाने जाते रहे हैं। उन्होंने भी अपनी टीम आरसीबी के लिए कई मौकों पर ऐसी पारी खेली है जब सबसे ज्यादा जरूरत थी। उसी में से एक पारी खेली गई थी 14 मई 2016 को गुजरात लायंस के खिलाफ जब  एबी डिविलियर्स ने देखते ही देखते 52 गेंदों पर नाबाद 129 रनों की शानदार पारी खेली थी और उसमे शामिल थे 12 गगन चुम्बी छक्के।

एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज को लेकर जानकारी

  • अभी तक के आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्का क्रिस गेल के नाम दर्ज है। उन्होंने आईपीएल में 357 छक्के लगाए हैं,जिसके आस पास भी कोई दूसरा बल्लेबाज नहीं है।
  • आईपीएल के किसी एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड भी इन्ही के नाम है,जब गेल ने पुणे की टीम के खिलाफ 17 छक्के जड़ दिए थे।
  • आईपीएल के किसी एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी गेल के नाम दर्ज है,जब पुणे के खिलाफ ही उन्होंने नाबाद 175 रन बना दिए थे।

सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज और उनके आंकड़े

खिलाड़ी

छक्के

खिलाफ

मैच का रन

गेंद

क्रिस गेल

17

पुणे वारियर्स

175*

66

ब्रेंडन मैकुलम

13

आरसीबी

153*

73

क्रिस गेल

13

दिल्ली

128*

62

क्रिस गेल

12

पंजाब

57

117

एबी डिविलियर्स

12

गुजरात लायंस

129*

52


सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज को लेकर आखरी विचार

ऊपर जितने भी खिलाड़ियों के आंकड़ों को दर्शाया गया है,वो सिर्फ एक पारी का है जब उन्होंने सबसे ज्यादा छक्के लगाए थे। संभवतः आपको आईपीएल के एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज (Batsman who hit most sixes) के बारे में पूरी जानकारी मिल चुकी होगी। अगर आप इसके आलावा कोई और जानकारी चाहते हैं तो Yolo247 (योलो247) के ब्लॉग्स के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज (Batsman who hit most sixes) FAQs :

आईपीएल के किसी एक पारी में सबसे ज्यादा छक्का किस बल्लेबाज के नाम दर्ज है ?

आईपीएल के किसी एक पारी में सबसे ज्यादा छक्का क्रिस गेल ने लगाया है,जब उन्होंने 17 छक्के पुणे के खिलाफ लगाए थे।

गेल ने आईपीएल में सबसे ज्यादा 357 छक्के जड़े हैं।

Please rate the Article
Rating 0

Your page rank: 😀

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get Your ID !