विश्व कप 2023 में सर्वश्रेष्ठ स्पिनर की सूचि में ये पांच नाम

विश्व कप 2023 में सर्वश्रेष्ठ स्पिनर (Best spinner in world cup 2023) : क्रिकेट का महाकुम्भ यानी वर्ल्ड कप 2023 शुरू होने में कुछ ही दिन रह गया है। सभी टीमों ने अपनी-अपनी तैयारी लगभग पूरी कर ली है। अब समय ये जानने का है की कौन से वो पांच स्पिनर्स है जो वर्ल्ड कप 2023 में अच्छा कर सकते हैं। 

चूकी ये माना जाता है की भारत की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार साबित होता है। ये देखते हुए सभी 10 टीमें जो वर्ल्ड कप की हिस्सा हैं उन्होंने अपने टीम में बेहतरीन स्पिनर्स को मौका दिया है। लेकिन हम उन पांच स्पिनर्स के बारे में बात करने वाले हैं जिनपे सबकी नजरे रहेंगी। 

विश्व कप 2023 में सर्वश्रेष्ठ स्पिनर जिनपे रहने वाली है नजर

1: कुलदीप यादव के बारे में कौन नहीं जानता। जिन्होंने एशिया कप 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार पांच विकेट निकाले थे। इस सर्वश्रेष्ठ पांच की सूचि में वो नंबर के स्थान पर हैं।

2: राशिद खान जिन्होंने अपने प्रदर्शन से अफगनिस्तान की टीम की बागडोर संभाल रखी है।

3: एडम ज़म्पा ऑस्ट्रेलिया के शानदार स्पिनर हैं,जिनकी गेंद को पढ़ना बल्लेबाजो के लिए मुश्किल होता है।

4: शाकिब अल हसन बांग्लादेश के सबसे विश्वसनीय खिलाड़ी हैं,जो समय पे विकेट चटका के अपनी टीम को देते हैं।

5: इंग्लैंड के आदिल रशिद को नहीं भुलाया जा सकता है भारतीय पिचो को देखते हुए। क्योकि उनकी फिरकी भी किसी से कम नहीं है। 

विश्व कप 2023 में सर्वश्रेष्ठ स्पिनर को लेकर जानकरी

  • सबसे बड़ी जानकारी ये है की श्रीलंका के फिरकी गेंदबाज और शानदार आलराउंडर वानिंदु हसरंगा चोट के वजह से वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। अब देखना ये होगा की क्या वो वर्ल्ड कप के बीच में टीम में शामिल होते हैं या नहीं ?
  • भारत के चाइना मैन गेंदबाज यानी कुलदीप यादव इस समय अपने करियर के सबसे बेहतरीन दौर में हैं। जो टीम इंडिया के लिए अच्छा साबित हो सकता है।
  • राशिद खान और एडम ज़म्पा को भारत में आईपीएल खेलने का अच्छा-खासा अनुभव है। जो किसी भी टीम के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

विश्व कप 2023 में सर्वश्रेष्ठ स्पिनर | पांच मुख्य गेंदबाज

अब यहाँ हम विस्तार से उन पांच खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं जिनका जलवा वर्ल्ड कप 2023 में देखने को मिल सकता है। तो आइये आंकड़ों के साथ उनके बारे में समझते हैं।

1-कुलदीप यादव

कुलदीप यादव इस समय अपने कैरियर के सबसे बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं। उन्हें चहल और अश्विन के जगह पे टीम इंडिया में जगह दिया गया है। ये बताने के लिए काफी है की वो पहले से कितने बेहतरीन गेंदबाज बन गए है। ख़ास कर तब वो और भी खतरनाक साबित होंगे जब मैच भारत में खेले जा रहे हैं। तो आइये उनके वनडे आंकड़ों को देखते हैं।

देश

खिलाड़ी

मैच

इन्निंग्स

विकेट

बेस्टपरफॉर्मेंस

भारत

कुलदीप यादव

89

86

150

6/25

2-राशिद खान

अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी राशिद खान के बारे में कौन नहीं जनता है। राशिद वो खिलाड़ी हैं जो किसी भी समय अपने गेंदबाजी के दम पे मैच पलट सकते हैं। इसी लिए इनसे खतरनाक स्पिनर शायद ही कोई और हो। तो आइये उनके वनडे आंकड़ों को देखते हैं।

देश

खिलाड़ी

मैच

इन्निंग्स

विकेट

बेस्ट परफॉर्मेंस

अफगानिस्तान

राशिद खान

94

89

172

7/18

3-एडम ज़म्पा

एडम ज़म्पा को भारत मे खेलने का अच्छा खासा अनुभव है और वो भारत में और भी खतरनाक साबित होते रहे है। उनको आईपीएल में खेलने का अनुभव भी काम आने वाला है। तो आइये उनके वनडे आंकड़ों को देखते हैं।

देश

खिलाड़ी

मैच

इन्निंग्स

विकेट

बेस्ट परफॉर्मेंस

ऑस्ट्रेलिया

एडम ज़म्पा

85

85

142

5/35

4-शाकिब अल हसन

बांग्लादेश क्रिकेट का ऐसा नाम जिसपे सबसे ज्यादा भरोसा जताया जाता है। शाकिब अपने फिरकी के लिए तो जाने ही जाते हैं बल्कि उसके साथ-साथ जब भी टीम मुसीबत में होती है तब तब वो अपने टीम के लिए बल्ले से भी संकटमोचक बन के उबरते हैं। तो आइये उनके वनडे आंकड़ों को देखते हैं।

देश

खिलाड़ी

मैच

इन्निंग्स

विकेट

बेस्ट परफॉर्मेंस

बांग्लादेश

शाकिब अल हसन

240

234

308

5/29

5-आदिल रशिद

इंग्लैंड के आदिल रशिद को इस लिस्ट से बाहर नहीं निकाला जा सकता है क्योकि वो भी एक बेहतरीन खिलाड़ी है। खास कर भारतीय पिच पे वो खतरनाक साबित हो सकते हैं। तो आइये उनके वनडे आंकड़ों को देखते हैं।

देश

खिलाड़ी

मैच

इन्निंग्स

विकेट

बेस्ट परफॉर्मेंस

इंग्लैंड

आदिल रशिद

126

120

184

5/27

यही वो पांच स्पिनर्स हैं,जिनकी फिरकी किसी भी गेंदबाज को धूल चटा सकती है। विश्व कप 2023 में सर्वश्रेष्ठ स्पिनर (Best spinner in world cup 2023) के आलावा भी अगर आपको क्रिकेट वर्ल्ड कप से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए तो आप Yolo247 (योलो247) के तरफ रुख कर सकते हैं। 







 
Please rate the Article
Rating 0

Your page rank: 😀

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get Your ID !